सत्संगति पर निबंध पढ़ें – Satsangati Par Nibandh in Hindi

दोस्तों, हमने अपने पिछले आर्टिकल में सदाचार के महत्व पर निबंध और विद्यार्थी जीवन पर हिंदी निबंध में पढ़ा था।

आज के इस आर्टिकल में हम सत्संगति पर निबंध हिंदी में (Essay on Satsanagti in Hindi) पढ़ेंगे।

सत्संगति का मतलब होता है, अच्छे लोगों के साथ रहना और उनके अच्छे गुणों को सीखना। सभी लोगों को अच्छे लोगों का संगत जरूर करना चाहिए।

दोस्तों, अब हम आज का यह आर्टिकल सत्संगति पर निबंध (Satsangati Par Nibandh) को शुरू करते हैं। आप स्क्रोल डाउन करके पढ़ना शुरू कीजिये।

सत्संगति पर निबंध हिंदी में – Satsangati Essay in Hindi Language

अपने से अधिक बुद्धिमान, गुणवान, विद्वान, श्रेष्ठ और योग्य व्यक्तियों की संगति को सत्संगति कहा जाता हैं।

सत्संगति से व्यक्ति में स्वतः अच्छे गुणों का उदय होता है और उसके दुर्गुण नष्ट हो जाते हैं। सत्संगति एक ऐसी संजीवनी है जो मानव के जीवन को चरमोत्कर्ष तक पहुँचा देती है।

जीवन में उसे सुख और शांति प्राप्त होती है, समाज में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ती हैं। सत्संगति उस कल्पतरु के समान है, जिससे मनुष्य को सदैव मधुर फल की ही प्रप्ति होती हैं।

सत्संगति से मनुष्य को हमेशा लाभ ही होती है, हानि कभी नहीं।

सत्संगति के लाभ – Satsangati Ke Labh

सत्संगति से मनुष्य के ज्ञान में वृद्धि होती है। ज्ञान वृद्धि के लिए इससे बढ़कर और कोई दूसरा साधन नहीं। श्रेष्ठ पुरुषों के संपर्क में आने से व्यक्ति के आचरण पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं।

उसका चरित्र उच्च और निर्मल हो जाता है। व्यक्ति के बुरे कर्म उससे सदैव के लिए छूट जाते हैं। सत्संग के प्रभाव से अनेक दुशचरित्र व्यक्ति सच्चरित्र बन गए, अनेक कुरुर-कर्म पुरुष महापुरुष बन गए।

सत्संगति का महत्व – Satsangati Ka Mahatav

गुण और दोष मनुष्य में संसर्ग से ही उत्पन होते हैं। सुसंगति से मानव जहाँ वास्तविक अर्थ मे मानव बनता है, वहा जितने भी दुराचार, पापाचार, दुरवश्यन और क्रूर कर्म होते है सभी कुसंगति के परिणाम हैं।

अतः कल्याण चाहने वाले मनुष्यो को सुसंगति ही करनी चाहिए और कुसंगति से बचना चाहिए।

सत्संगति से प्रभाव से साधारण मनुष्य भी महान बन जाते हैं। सत्संगति सभी तरह से हितकारी है और कुसंगति विनाशकारी।

Final Thoughts –

यह भी पढ़े –

अगर आपको आज का यह आर्टिकल सत्संगति पर निबंध हिंदी में (Satsangati Par Nibandh Hindi Me) अच्छा लगा हो तो, आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

Leave a Comment