Woman Empowerment Meaning in Hindi

Woman Empowerment Meaning in Hindi

Noun

  • महिला सशक्तिकरण

Pronunciation (उच्चारण)

  • वुमन एम्पावरमेंट

Meaning of Woman Empowerment in Hindi –

अगस्त, 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ। भारतीय लोगों ने एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और संघीय संविधान को अंगीकार, अधिनियमित और आत्मामर्पित किया।

संविधान ने महिलाओं की स्वतंत्र तथा सक्रिय और समान राजनीतिक हिस्सेदारी को स्वीकार किया तथा राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सबलीकरण की जरूरत को रेखांकित किया।

वैसे तो संपूर्ण विश्व में महिलाओं के शैक्षिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार की ओर है। विकसित देश समेत विकासशील देशों में सफलता के प्रतिशत में लड़कियाँ, लड़कों को पीछे छोड़ती जा रही है।

वैश्विक परिदृश्य पर स्कूलों में लड़कियों की संख्या लड़कों से कहीं अधिक है, तो कॉलेजों में भी वे आगे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के एक अध्ययन में यह पाया गया है कि अब संपूर्ण विश्व में 69 प्रतिशत लड़कियाँ माध्यमिक स्तर और 58 प्रतिशत परास्नातक स्तर की डिग्रियाँ हासिल कर रही है।

लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर भी काफी कम है। शादी के बाद अधिसंख्य महिलायें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में रुचि दिखा रही है।

विकासशील देशों में भी लड़कियाँ शिक्षा में आगे है। भारत में भी नई शिक्षा नीति 1986 के आगमन तथा 1992 के संशोधित शिक्षा नीति में समानता के लिए शिक्षा और महिलाओं की प्रगति को बाधित करने वाले अनेकानेक रुझानों पर चोट करना।

इस नीति का अहम पहलू स्त्रियों में संबंधित विभिन्न अधिकारों एवं घोषणाओं से महिलायें समानता के क्षेत्र में अग्रसर हो रही है। विगत कुछ दशकों में सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में उनकी भागीदारी में वृद्धि हुई है।

Other Meanings in Hindi –

Leave a Comment