वचन किसे कहते हैं और वचन कितने प्रकार होते हैं। – Vachan in Hindi Grammar

आज के इस आर्टिकल में Hindi Vyakaran के एक महत्वपूर्ण टॉपिक वचन (Vachan) के बारे में बताया गया हैं।

जिसमे आप वचन किसे कहते हैं, वचन के कितने प्रकार होते हैं आदि इन सभी चीजों के बारे में पढ़ सकते हैं।

Vachan Kise Kahate Hain | Vachan Kitne Prakar Ke Hote Hain

vachan kya hai

वचन (Vachan) – वचन से संज्ञा की गिनती का बोध होता है। शब्द के जिस रूप से ज्ञात हो की वह एक है या अनेक है, उस रूप को ‘वचन’ कहा जाता हैं।

उदाहरण – किताब, कलम, घर, किताबें, कलमें, घरें इत्यादि।

वचन कितने प्रकार के होते हैं। Vachan Ke Kitne Prakar Hote Hain

हिंदी व्याकरण में वचन के दो प्रकार होते है जो की परिभाषा सहित नीचे बताये गए है –

1 . एकवचन – शब्द के जिस रूप से एक संख्या का बोध हो, उसे एकवचन कहा जाता हैं।

जैसे – लड़का, घोड़ा, किताब, दरवाजा, हाथी, बकरी, कलम, कौवा, मक्खी, तोता, पंखा आदि।

2 . बहुवचन – शब्द के जिस रूप से एक से अधिक संख्याओं का बोध हो, उसे बहुवचन कहा जाता हैं।

जैसे – लड़के, घोड़े, किताबें, दरवाजें, हाथियाँ, बकरियाँ, कलमें, तोते, मक्खियाँ, पंखे आदि।


वचन संबंधी विशेष प्रयोग

1 . आदर प्रकट करने के लिए एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग होता है।

जैसे – राम महान थे। गाँधीजी आये थे। नेताजी आये हैं आदि।

2 . दर्शन, प्राण, आँसू, बाल, रोम, लोग, हस्ताक्षर, होश, अक्षत आदि का प्रयोग प्रायः बहुवचन में होता है। जैसे – प्राण सूख गए। आंसू टपक पड़े। आपके दर्शन हुए आदि।

3 . वर्ग, वृन्द, दल, गण, जाति आदि शब्द बहुवचन में है, लेकिन इनका प्रयोग एकवचन में भी किया जाता है। जैसे – अध्यापक-वृन्द को मेरा नमन है। मेरा मित्र-वर्ग मेरे गुणों को जानता है। हिन्दू-जाति धर्म-प्राण होती है। सैनिक दल बढ़ रहा है।

4 . भाववाचक और द्रव्यवाचक संज्ञाओं का प्रयोग सदा एकवचन में होता है। जैसे – दया, लाज, पानी, घी, सोना, चावल, आटा आदि।

5 . वर्षा, हवा, आग आदि संज्ञा शब्द सदा एकवचन में प्रयुक्त होते हैं। जैसे – वर्षा हो रही है। हवा जोरों से चल रही है। घर में आग लग गयी।

6 . जनता, पुलिस, भीड़ पुरे समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनका प्रयोग एक इकाई के रूप में होता है। अतः इनका प्रयोग एकवचन में ही होता है। जैसे – भारत की जनता शांतिप्रिय है। पुलिस यहाँ भी आई थी। वहाँ भारी भीड़ इकठ्ठी हो गई।

7 . प्रत्येक, हरेक शब्दों का प्रयोग सदा एकवचन में होता है।


एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम

1 . अकारान्त स्त्रीलिंग शब्द को बहुवचन बनाने पर एँकारांत हो जाते हैं। ‘अ’ का ‘एँ’, जैसे –

एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन एकवचन बहुवचन
किताब किताबें बहन बहनें पुस्तक पुस्तकें
आँख आँखें गाय गायें रात रातें

2 . पुल्लिंग आकारांत शब्द को बहुवचन बनाने पर एकारान्त हो जाते हैं। ‘आ’ का ‘ए’। जैसे –

कौआ कौए हरा हरे घोड़ा घोड़े
मुर्गा मुर्गे चीता चीते बेटा बेटे
कपड़ा कपड़े काला काले लोटा लोटे

3 . आकारांत स्त्रीलिंग शब्द के अंत में ‘एँ’ जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है। ‘आ’ का ‘एँ’। जैसे –

लता लताएँ माता माताएँ कला कलाएँ
दिशा दिशाएँ शाला शालाएँ महिला महिलाएँ
वार्ता वार्ताएँ कथा कथाएँ कन्या कन्याएँ
अध्यापिका अध्यापिकाएँ माला मालाएँ धारा धाराएँ

4 . इकारांत और ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में ‘इयाँ’ जोड़कर बहुवचन बनाते हैं। दीर्घ ईकारांत (ई–ी) के स्थान पर हस्व (इ—ि) हो जाता है। ‘इ, ई’ का ‘इयाँ’। जैसे –

लड़कीलड़कियाँ नीतिनीतियाँ तिथितिथियाँ
विधिविधियाँ स्त्रीस्त्रियाँ मक्खीमक्खियाँ
नदीनदियाँ सखीसखियांँ रोटीरोटियाँ
नारीनारियाँ दासीदासियाँ रानीरानियाँ

5 . उकारांत और ऊकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘एँ’ जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है। यहां दीर्घ ‘ऊ’ के स्थान पर हस्व ‘उ’ हो जाता है। ‘उ, ऊ’ का ‘एँ’। जैसे –

वस्तु वस्तुएँ धेनु धेनुएँ वधु वधुएँ
बहु बहुएँ ऋतू ऋतूएँ

6 . आकारांत पुल्लिंग शब्द के अंत में ‘ओं’ जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है। ‘आ’ का ‘ओं’। जैसे –

लड़का लड़कों गदहा गदहों बछड़ा बछड़ों

7 . एकवचन स्त्रीलिंग शब्द के अंत में आनेवाले ‘या’ को ‘याँ’ में बदलकर बहुवचन बनाया जाता है। ‘या’ का ‘याँ’ जैसे –

चिड़िया चिड़याँ डिबिया डिबियाँ कुतिया कुतियाँ
चुहिया चुहियाँ गुड़िया गुड़ियाँखटिया खटियाँ

8 . बहुत से एकवचन शब्दों में गण, लोग, वृन्द, जन, वर्ग, दल आदि लगाकर बहुवचन बनाया जाता है। जैसे –

साधु साधुगण गुरु गुरुजन विधार्थी विधार्थीदल
मित्र मित्रवर्ग छात्र छात्रगण छात्र छात्रवृन्द
धनी धनीवर्ग शिक्षक शिक्षकदल जनता जनतादल

विशेष निर्देश : किसी शब्द को एकवचन से बहुवचन बनाने पर ‘द्दीर्घस्वर’ हस्व स्वर में बदल जाता है। जैसे –

माली मालियों डाकू डाकुओं नदी नदियों

अभ्यास :

(क) वचन किसे कहते हैं? उसके भेदों को उदाहरण सहित लिखें।

(ख) कौन-कौन से शब्द सदा एकवचन और कौन-कौन से शब्द सदा बहुवचन में होते हैं?

Final Thoughts –

आप यह हिंदी व्याकरण के भागों को भी पढ़े –



Leave a Comment