विद्यार्थी जीवन पर निबंध हिंदी में – Student Life Essay in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम विद्यार्थी जीवन पर हिंदी में निबंध (Essay on Vidyarthi Jeevan in Hindi) पढ़ेंगे। इसके पिछले आर्टिकल में हमने बिहार राज्य पर हिंदी में निबंध पढ़ा था।

हर एक इंसान के जीवन में विद्यार्थी जीवन का बहुत बड़ा महत्व होता हैं इसलिए आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए तो अब ज्यादा समय नहीं लेते हुए हम इस स्टूडेंट लाइफ पर निबंध को पढ़ना शुरू करते हैं।

विद्यार्थी जीवन पर निबंध – Vidyarthi Jeevan Essay in Hindi

vidyarthi jeevan par nibandh

विद्यार्थी जीवन फूलों की सेज नहीं, बल्कि काँटों का ताज है, किन्तु ये कांटे फूल बनाये जा सकते हैं। यह जीवन सरल नहीं हैं, किन्तु इसे सरल बनाया जा सकता हैं। इसके लिए दृढ़ निश्चय की, और घोर परिश्रम की लगन के साथ पूर्ण शिक्षण की आवश्यकता हैं।

यह जीवन विद्यालय से प्रारम्भ होता है। विद्यालय वह स्थान है जहाँ की तैयारी की पहली शिक्षा मिलती हैं। यह केवल पठन-पाठन का स्थान नहीं, प्रयुक्त जीवन-निर्माण, चरित्र निर्माण की पवित्र भूमि हैं। जीवन का यह भाग विद्यार्थी जीवन कहलाता हैं।

किसी भी बच्चे का भविष्य उसके विद्यार्थी जीवन से जाना जा सकता हैं। विद्यार्थी जीवन में ही यह निश्चय हो जाता है की वह आगे चलकर क्या करेगा। यह भावी जीवन की तैयारी का काल हैं।

मनुष्य इसी काल में विविध ज्ञान और अनेक गुणों की तैयारी करता हैं। इसी काल में उस जीवन-वृक्ष का बीज वपन होता है जो आगे चलकर फलता-फूलता हैं।

विद्यार्थी जीवन का समय अधिक बड़ा नहीं होता हैं। फलतः इसका लाभ उठाने के लिए जल्दबाजी करना चाहिए। थोड़ी भी भूल-चूक एवं असावधानी से सदा के लिए नुकसान हो सकता हैं।

विद्यार्थी जीवन निर्माण का काल हैं। इस निर्माण-काल में शिक्षा और उपदेश की, नियम और प्रतिबंध की एवं अनुशासन और संकल्प की आवश्यकता होती हैं।

एक आदर्श विद्यार्थी को इन गुणों को अपनाना पड़ता है। इनकी कमी से अनर्थ हो जाने की आशंका रहती हैं। हमें अपने शिक्षको और अभिवावकों को नहीं भूलना हैं। इनके बताये गए मार्ग पर ही चलकर ही जीवन को आगे बढ़ाना हैं।

विद्यार्थी जीवन का प्रधान कर्तव्य होता हैं पठन-पाठन। हर एक विद्यार्थी को इस जीवन में अध्ययन, अध्यवसाय और अनुशासन का मूल्य समझना चाहिए।

विद्यार्थी जीवन (Student Life) के महत्व को लेकर अंग्रेजी में एक बहुत अच्छी कहावत हैं जो की इस प्रकार हैं –

Student life is golden life.

अर्थात विद्यार्थी जीवन, स्वर्णिम जीवन होता हैं। इस जीवन की चमक सदा बना रहे इसका ध्यान प्रत्येक विद्यार्थी को हमेशा रखना चाहिए।

Final Thoughts – 

आप यह हिंदी निबंध भी जरूर पढ़ें –

Leave a Comment