Quick Heal Antivirus फ्री में डाउनलोड कैसे करें (अपने कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए)

दोस्तों, अगर आपके पास भी कोई कंप्यूटर और लैपटॉप है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता हैं। 

 

अगर आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते होंगे तो आपको पता होगा की समय के साथ कोई भी कंप्यूटर या लैपटॉप का स्पीड स्लो हो जाता हैं। 

 

इसका मुख्य कारण है हमारे सिस्टम (Computer और Laptop) में अलग-अलग प्रकार के ढेर सारे वायरस और मैलवेयर का आ जाना। 

 

जिससे हमारा कंप्यूटर बहुत ज्यादा स्लो हो जाता है इस समस्या से बचने के लिए हर एक कंप्यूटर यूजर को अपने सिस्टम में एक अच्छा-सा एंटीवायरस का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

 

Quick Heal Antivirus मेरे ख्याल से सबसे बेस्ट एंटीवायरस है जो की हमारे कंप्यूटर को हमेशा हानिकारक वायरस से मुक्त रखता हैं। 

 

लेकिन क्विक हील एंटीवायरस एक पेड (Paid) सॉफ्टवेयर है जो की हमारे PC को मैलवेयर से मुक्त रखता हैं। 

 

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम Quick Heal Antivirus के बारे में पूरी जानकारी लेंगे और इसे हम अपने कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए फ्री में डाउनलोड करके कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में भी जानेंगे। 

 

Quick Heal Antivirus Kya Hai in Hindi – क्विक हील एंटीवायरस की पूरी जानकारी हिंदी में 

Quick Heal Antivirus

 

क्विक हील एंटीवायरस एक सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर हैं जो की मोबाइल और कंप्यूटर दोनों के लिए बनाया गया हैं। मैं Quick Heal Antivirus का बहुत पुराना यूजर हूँ। मेरे हिसाब से यह बेस्ट एंटीवायरस है जो की ज्यादा महंगा भी नहीं हैं। 
 
चुकी यह एक पेड सॉफ्टवेयर हैं जिसे आप ऑनलाइन इसके ऑफिसियल वेबसाइट से, फ्लिपकार्ट और अमेज़न से या किसी भी शॉप से खरीद कर इसका इस्तेमाल अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए कर सकते हैं। 
 
लेकिन अगर आप इस पेड सॉफ्टवेयर क्विक हील एंटीवायरस का फ्री में यूज़ करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए जिसमे अब आप क्विक हील एंटीवायरस को फ्री में डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते इसके बारे में बताया गया हैं। 
 

Quick Heal Antivirus Free Me Download Kaise Kare in Hindi

क्विक हील एंटीवायरस एक सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर हैं अगर हम Quick Heal Antivirus को कही से फ्री में डाउनलोड भी कर लेते हैं तो वह जरूर क्रैक सॉफ्टवेयर की लिस्ट में आएगा। 
 
जो की कभी भी क्विक हील की तरफ से दी जाने वाली अपडेट को सपोर्ट नहीं करेगा और क्रैक सॉफ्टवेयर होने की वजह से उसमे पहले से ही सिक्योरिटी पैचेज पाए जाएंगे। 
 
जिससे वह सॉफ्टवेयर हमारे कंप्यूटर को Viruses और Malwares से नहीं बचा पायेगा तो अब बात आती है आखिर कर हम Quick Heal Antivirus का फ्री में इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। 
 
क्विक हील एंटीवायरस की तरफ से एक महीने (One Month) का फ्री ट्रायल दिया जाता हैं जिसमे आप Quick Heal कंपनी द्वारा दिए गए सभी प्रकार के एंटीवायरस का एक महीने तक फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
Step 1. सबसे पहले आप क्विक हील की ऑफिसियल वेबसाइट की फ्री ट्रायल पेज को ओपन करे। जिसमे आपको अलग-अलग प्रकार के एंटीवायरस को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। 
 
जैसे – 
 
1. Quick Heal Total Security 
2. Quick Heal Internet Security
3. Quick Heal Total Security for Mac
4. Quick Heal Antivirus Pro
5. Quick Heal PCTuner 3.0
6. Quick Heal Mobile Security
 
आपको इन सभी क्विक हील सॉफ्टवेयर में से जो भी पसंद हो उस सॉफ्टवेयर के नीचे दिए गए डाउनलोड (Download) बटन पर क्लिक कीजिए। 
 
Step 2. आप जिस भी सॉफ्टवेयर के नीचे दिए गए डाउनलोड पर क्लिक किये होंगे। उस सॉफ्टवेयर का इंस्टॉलर आपके PC में इनस्टॉल हो जायेगा। अब उस इंस्टॉलर को आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Run कीजिए। 
Quick Heal
Step 3. इंस्टालर Run होने के बाद क्विक हील एंटीवायरस आपको टर्म्स एंड कंडीशन एक्सेप्ट करने को कहेगा। आप नीचे दिए गए इमेज के अनुसार दोनों जगह क्लिक करके नेक्स्ट (Next) पर क्लिक कर दीजिये। 
Quick Heal
Step 4. नेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर में Quick Heal Antivirus इनस्टॉल हो जायेगा लेकिन अभी तक यह एक्टिवेट नहीं होगा। 
 
इसे एक्टिवेट करने का प्रोसेस बहुत आसान हैं आप अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और एड्रेस डिटेल्स की मदद से क्विक हील एंटीवायरस को एक्टिवेट कर सकते है। 
 
Final Thoughts – 
 
दोस्तों, अगर आपको इस आर्टिकल Quick Heal Antivirus Free me Download Kaise Kare से सम्बंधित कोई भी जानकारी जानना हो तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का प्रयोग करके कमेंट करे। 
 
अगर आप भी क्विक हील एंटीवायरस यूजर है तो इस एंटीवायरस के सम्बंधित अपना फीडबैक कमेंट बॉक्स में जरूर दे। 

Leave a Comment