Police Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain : Meaning in Hindi

Police Meaning in Hindi

Noun

  • सिपाही
  • पुलिस बल
  • क़ानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासकीय संगठन

Pronunciation (उच्चारण)

  • Police – पुलिस

पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं। Police Meaning in Hindi

सभ्य समाज के सदस्यों को कुछ कानूनों का पालन करना पड़ता है। प्रत्येक समाज में कुछ दुष्ट लोग रहते हैं। वे कानून तोड़ते हैं।

ऐसे व्यक्तियों को सजा देना आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक देश में बदमाश लोगों को कानून तोड़ने से रोकने के लिए पुलिस रहती है। सिपाही देश की पुलिस का एक सदस्य होता है। प्रत्येक सभ्य समाज में सिपाही एक परिचित व्यक्ति होता है।

हम उसे उसकी पोशाक से पहचान सकते हैं। वह अकसर लंबा, स्वस्थ और मजबूत होता है। वह अपनी पोशाक में प्रभावपूर्ण लगता है। वह खाकी कमीज, खाकी पैंट, लाल मुरेठा और भारी जूते पहनता है। कुछ सिपाही सशस्त्र होते हैं।

वे राइफल रखते हैं। सिपाही कई काम करता है। वह कानून और व्यवस्था का संरक्षक है। वह लोगों के जीवन और धन की रक्षा करता है। वह समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखता है। समाज में बहुत बदमाश व्यक्ति हैं।

वे कानून तोड़ते हैं। वे चोरी और हत्या करते हैं। सिपाही उनको पकड़कर सजा दिलवाता है। वह उनको एक मैजिस्ट्रेट के सामने ले जाता है जो उनको सजा देते हैं। जब किसी स्थान पर अव्यवस्था हो जाती है तब सिपाही वहाँ जाकर दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करता है।

सिपाही लोगों के धन की रक्षा करता है। शहरों में वह रात में गलियों में घूमकर पहरा देता है। वह चोर, डाकू और अन्य बदमाश लोगों पर निगरानी रखता है। जब चोरी हो जाती है तब वह दोषी व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश करता है। कभी-कभी उसे चोर डाकुओं को खदेड़ना पड़ता है।

यह एक खतरनाक काम है। कभी-कभी अपराधी लोग सिपाही की हत्या कर देते हैं। शहरों में सिपाही सवारियों का नियंत्रण करते हैं। हम उन्हें चौराहों पर देखते हैं। वे सवारियों का नियंत्रण करके सड़क की दुर्घटनाओं को रोकते हैं।

वे लोगों से नियमों का पालन करवाते हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि सिपाही समाज में एक महत्त्वपूर्ण काम करता हम उसके बिना काम नहीं चला सकते। उसके बिना जीवन कठिन होगा।

वह हमारे जीवन और धन की रक्षा करता है। जब हम रात में नींद का आनंद उठाते हैं तब वह हमारे घरों की रखवाली करता है।

वह हमें शांतिपूर्वक और सुख के साथ जीवन बिताने में समर्थ बनाता है। वह हमारे समाज में शांति और व्यवस्था कायम रखता है। इसलिए वह अत्यंत उपयोगी है।

बहुत सिपाही खराब व्यवहार करते हैं। वे अकसर निर्दोष व्यक्तियों को तंग करते और गाली देते हैं। वे अपने कामों की उपेक्षा करते हैं। वे घूस लेते हैं और अपराधियों को छोड़ देते हैं।

हमारे देश के सिपाही बेईमान हो गए हैं। वे अच्छी तरह अपना काम नहीं करते। यही कारण है कि हमारे देश में अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार को बेईमान सिपाहियों को सजा देनी चाहिए।

Final Thoughts –

यह मीनिंग भी पढ़े –

Leave a Comment