Noun in Hindi with Definition, Types, Examples, Meaning in Hindi

Noun Meaning in Hindi – Noun, Parts of Speech का पहला प्रकार हैं जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे। Parts of Speech क्या होता हैं और इसके कितने प्रकार होते हैं। इसके बारे में हम English Grammar के पिछले आर्टिकल्स में पढ़ चुके हैं।

Noun, इंग्लिश ग्रामर का बहुत ही आसान भाग हैं जिसे आप हमारे इस आर्टिक्ल को पढ़कर आसानी से समझ सकते हैं। Noun का पुराने Grammar के अनुसार पांच प्रकार होते हैं।

पांचो Nouns में से किसी ना किसी का प्रयोग इंग्लिश के हर वाक्य (Sentences) में जरूर किया जाता हैं।

आज के इस English Grammar के इस पोस्ट में हम Noun (संज्ञा) के बारे में क्या-क्या जानने वाले हैं इसके बारे में एक बारे जान लेते हैं।

  • Noun
  • Noun Definition in Hindi and English
  • Types of Noun in Hindi and English
  • Noun Examples in Hindi and English
  • Final Thoughts

तो दोस्तों अब ज्यादा समय नहीं लेते हुए ऊपर बताये गए सभी चीजों के बारे में Step By Step जानते हैं।

What is Noun in Hindi – Definition, Types and Examples

Noun Definition in English – That word which denotes the name of a person, place or thing is called the Noun.

Noun Definition in Hindi – वह शब्द जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराता हैं, उसे Noun कहते हैं।

Noun Examples –

Roshan Deep (रोशन दीप), Book (किताब), Pen (कलम), Table (टेबल), Cow (गाय), Elephant (हाथी), Man (आदमी), Class (वर्ग), Team (टीम), Oil (तेल), Milk (दूध), Honesty (ईमानदारी), Childhood (बचपना) e.t.c.

Types of Noun in Hindi / Kinds of Noun in Hindi –

पुराने Grammar (Traditional Grammar) के अनुसार Noun के पांच प्रकार या भेद होते हैं जो की निम्नलिखित हैं –

1 . Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)

2 . Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)

3 . Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)

4 . Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)

5 . Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)

1 . Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) – 

Proper Noun Definition in Hindi – वह Noun जिससे किसी खास व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध होता हैं, उसे Proper Noun कहते हैं।

Examples –

Ram, Shyam, Sita, Gita, Patna, Ramayana, Sunday, Monday, January, February, Holi, Eid e.t.c.

Important Note – सभी Proper Noun का 1st Latter, Capital Letter में होता हैं।

जैसे की –

Ram – Right (सही)

ram – Wrong (गलत)

Purnea (सही)

purnea (गलत)

2 . Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) – 

Common Noun Definition in Hindi – वह Noun जिससे जाति भर का होता हैं, उसे Common Noun कहते हैं।

Examples –

cow, book, pen, boy, girl, bird, snake, table, town, country, cat, dog, river e.t.c.

Important Note – किसी भी Common Noun का गिनती किया जा सकता है और इसका Plural भी बनाया जा सकता हैं।

जैसे की –

cow (singular) – cows (plural)

book (singular) – books (plural)

3 . Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) –

Collective Noun Definition in Hindi – वह Noun जो व्यक्तियों, वस्तुओं या जानवरों के समूह का बोध कराता हैं, उसे Collective Noun कहते हैं।

Examples –

class (वर्ग), crowd (भीड़), team (दल), family (परिवार), bunch (गुच्छा), commitee (समिति) e.t.c.

4 . Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा) – 

Material Noun Definition in Hindi – वह Noun जिसे मापा या तौला जा सकता हैं, किन्तु गिनती नहीं किया जा सके, उसे Material Noun कहते हैं।

Examples –

water, milk, wood, gold, iron, stone, rice, ink, sugar, oil, flour, pulse, wool, silver, wheat e.t.c.

5 . Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) –

Abstract Noun Definition in Hindi – वह Noun जिससे अवस्था, गुण या कार्य का बोध होता हैं, उसे Abstract Noun कहते हैं।

Examples –

goodness, kindness, greatness, richness, honesty, wisdom, beauty, truth, laughter, love, death, childhood e.t.c.

Important Note – Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) को ना तो छू सकते हैं और ना ही देख सकते हैं बल्कि केवल अनुभव कर सकते हैं।

Final Thoughts – 

दोस्तों, आज के इस पोस्ट में आपने Noun का Definition, Types, Examples आदि के बारे में पढ़ा।

जिसमे आपने Noun किसे कहते हैं और Noun के कितने प्रकार होते हैं इसके बारे में जाना। मुझे पूरा विस्वास हैं की आपको Noun (संज्ञा) के बारे में दी गयी यह जानकारी अच्छी लगी होगी।

आप यह Parts of Speech के चैप्टर को भी जरूर पढ़े –

Leave a Comment