NOTA Full Form in Hindi and English : नोटा के बारे में पूरी जानकारी

NOTA Full Form :- आज के इस फुल फॉर्म के आर्टिकल में आप हमारे देश में चुनाव के वक्त प्रसिद्ध होने वाले शब्द नोटा (NOTA) के बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

अधिकतर मतदाता इसके बारे में जानते है की वोट देते समय नोटा का बटन दबाने पर हमारा वोट किसी भी प्रत्याशी या पार्टी को नहीं जायेगा, लेकिन बहुत कम लोग ही इस NOTA का फुल फॉर्म के बारे में जानते हैं।

तो दोस्तों, देर किस बात की है आज के इस HindiDeep.in के आर्टिकल में आप नोटा (NOTA) का हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में फुल फॉर्म जान सकते हैं।

NOTA Full Form in Hindi and English

NOTA Full Form

NOTA Full Form in English – None of the above

NOTA Full Form in Hindi – इनमें से कोई भी नहीं

नोटा क्या होता हैं – NOTA Kya Hota Hai in Hindi 

दोस्तों, आपने जाना की नोटा का फुल फॉर्म None of the above होता हैं जिसका हिंदी में मतलब इनमें से कोई भी नहीं होता हैं।

राइट टू रिकॉल तथा राइट टू रिजेक्ट चुनाव से जुड़े दो ऐसे मुद्दे हैं जो यदि अधिकार स्वरुप जनता को मिल जायें तो चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार आ सकता है।

वस्तुतः ये अधिकार जनता के हथियार के रुप में जनप्रतिनिधियों के उन्मुक्त और भ्रष्ट आचरण पर लगाम लगाने का काम कर सकते हैं।

समाज सेवी अन्ना हजारे से पूर्व राइट टू रिकॉल से आशय उस लोकतांत्रिक अधिकार से है, जिसका उपयोग कर जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों का काम संतोषजनक न पाये जाने, उसके भ्रष्टाचार में लिप्त होने या पद के दुरुपयोग करने की स्थिति में उसे पद से हटा सकती है।

जबकि राइट टू रिजेक्ट उम्मीदवार को नकारने का अधिकार है। यानी सभी उम्मीदवारों में से कोई पसंद न होने पर उन्हें नकारने का अधिकार है।

इसे लोकसभा आम-चुनाव 2014 में नोटा (NOTA- None of The Above) के रूप में लागू कर दिया गया है।

जनतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए चुनाव अपरिहार्य है। यदि चुनाव विकृतिपूर्ण एवं दोषपूर्ण होंगे तो पवित्र और उज्जवल लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए यह आवश्यक है कि जल्द से जल्द निर्वाचन प्रणाली को पारदर्शी एवं दोषमुक्त बनाया जाये, तभी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की गरिमा बरकरार रह सकती है। इसके लिए सरकार, प्रशासन, जनता और चुनाव आयोग को मिलकर काम करना होगा।

Final Thoughts – 

आज के इस आर्टिकल में आपने NOTA Ka Full Form के बारे में पढ़ा। मुझे विस्वास है की आपको नोटा के बारे में दी गयी यह जानकारी अवश्य पसंद आयी होगी।

यह भी जरूर पढ़े – 

Leave a Comment