IMF Full Form in Hindi – आईएमएफ क्या होता हैं पूरी जानकारी पढ़ें।

IMF Full Form – आज के इस आर्टिकल में आप आईएमएफ क्या होता हैं और आईएमएफ का फुल फॉर्म क्या होता हैं इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

हमने अपने पिछले फुल फॉर्म के आर्टिकल में यूनेस्को और जीएसटी का फुल फॉर्म के बारे में पढ़ा था। अगर आपने इसके बारे में नहीं पढ़ा तो इसे भी जरूर पढ़ें।

IMF Full Form in Hindi and English

imf-full-form

IMF Full Form in English – International Monetary Fund

IMF Full Form in Hindi – अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष

आईएमएफ क्या हैं। – IMF Kya Hai in Hindi 

IMF का फुल फॉर्म International Monetary Fund होता हैं जिसका हिंदी में अर्थ “अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष” हैं। अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष एक ऐसा अन्तराष्ट्रीय मौद्रिक संगठन है जिसकी स्थापना विश्व युद्ध के बाद संसार के विभिन्न देशों ने मिलकर की थी।

ताकि विश्व के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करते हुए एवं विभिन्न मुद्राओं की बहुपरिर्तनीयता (Multiconvertability) को सम्भव बनाते हुए विश्व में आर्थिक स्थिरता स्थापित किया जाये।

इस अंतरास्ट्रीय संगठन का मुख्य ऑफिस वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। पूरी दुनिया में कोई भी देश इस संगठन IMF की सदस्यता के लिए आवेदन भेज सकता हैं।

1944 में, 44 देशों के प्रतिनिधियों ने ब्रेटन वुड्स, न्यू हैम्पशायर में मुलाकात की, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के आर्थिक व्यवस्था की योजना तैयार करना था।

उनका लक्ष्य विनाशकारी नीतियों की पुनरावृत्ति से बचना था जो एक और संघर्ष को जन्म दे सकते थे। इसलिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए IMF बनाया।

आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने और व्यापक रूप से साझा समृद्धि सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की भूमिका का वर्णन इस प्रकार किया जा सकता है –

1 . यह संगठन वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था की देखरेख करता है।

2 . यह माँग के आधार पर वित्तीय तथा तकनीकी सहायता प्रदान करता है।

3 . इस संगठन में वर्तमान में 190 देश सदस्य है परन्तु प्रत्येक सदस्य देश के सलाह का वजन समान नहीं है।

4 . अग्रणी दस सदस्यों के 55 प्रतिशत मत हैं। ये देश अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, कनाडा, रूस, सऊदी अरब और चीन हैं।

5 . अकेले अमेरिका के पास 17.4 प्रतिशत मताधिकार हैं।

Final Thoughts – 

आज के इस आर्टिकल में आपने IMF Ka Full Form क्या होता हैं इसके बारे में पढ़ा। आपको आईएमएफ के बारे में दी गयी यह जानकारी अवश्य पसंद आयी होगी।

आप यह फुल फॉर्म्स भी जरूर पढ़े –

Leave a Comment