Heredity Meaning in Hindi

Heredity Meaning in Hindi

Noun

  • आनुवंशिकता
  • वह प्रक्रिया जिसके द्वारा माता-पिता के शारीरिक या मानसिक गुण संतान तक पहुँचते हैं।

Adjective

  • Hereditary – आनुवंशिक, पुश्तैनी

Heredity Meaning and Definition in Hindi

प्रत्येक जन्तु प्रत्येक पीढ़ी में हमेशा अपनी ही जैसी संतानों को जन्म देती है, किसी अन्य जन्तु की नहीं।

इसका एक मात्र कारण यह है कि सभी जीव जातियों के अपने कुछ विशिष्ट गुण या लक्षण होते हैं, जिनके कारण विभिन्न जीव जातियों की विशिष्टता कायम रहती है।

यह लक्षण वंशागत होते हैं, जिनके कारण उन्हें पहचाना जाता है। समय के साथ ये लक्षण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होते रहते हैं। हस्तांतरण की इस प्रक्रिया को आनुवांशिकता कहते हैं।

आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाने वाले पदार्थ को आनुवंशिक पदार्थ कहा जाता है।

जीवों के गुणसूत्रों में अनेक छोटी छोटी आनुवंशिक इकाईयाँ होती हैं, जिन्हें आनुवंशिक कण या जीन कहते हैं।

यही जीन पैतृक लक्षणों या वंशागत लक्षणों के वाहक होते हैं। ये जीन प्रजनन के समय संतानों में चले जाते हैं।

सूक्ष्म जीवों के गुणसूत्रों के रासायनिक विश्लेषणों के फलस्वरूप पता चला है कि जीन डी एन ए अणुओं के बने होते हैं।

ये डी एन ए अणु ही कूट रूप में आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढी में पहुंचाते हैं। जीन वायरस में डी एन ए का अभाव रहता है उनमें आर एन ए आनुवंशिक कणों का कार्य करते हैं।

Also Read –

Leave a Comment