Drought Meaning in Hindi

Drought Meaning in Hindi

Noun

  • सूखा
  • लम्बी अवधि तक वर्षा न होना
  • अनावृष्टि

Pronunciation (उच्चारण)

  • Drought – ड्राउट

Drought Meaning and Definition in Hindi

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, काफी लम्बे समय तक एक विस्तृत प्रदेश में वर्षा की कमी को सूखा कहते हैं। सूखे के लिए अकाल और अनावृष्टि जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।

सूखा को अंग्रेजी भाषा में Drought भी कहा जाता हैं। सूखे का एक मात्र कारण वर्षा की कमी है। मनुष्य ने प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ की है।

अपने क्रिया कलाप से पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ दिया है। लोगों ने जल के भंडारणों जैसे तालाब, झीलों आदि को पाट दिया है। वनस्पति का आवरण नष्ट कर दिया है।

मनुष्य ने करोड़ों की संख्या में नलकूल लगाकर भूमिगत जल के भंडारों को कम कर दिया है। सूखे के कारण भोजन और पानी की कमी हो जाती है। भूखे-प्यासे लोग त्राहि-त्राहि कर उठते हैं।

भुखमरी कुपोषण और महामारियों से अकाल मौतें होने लगती हैं। मजबूरन लोगों को अपना क्षेत्र छोड़कर पलायन करना पड़ता है।

पानी की कमी से फसलें सूख जाती हैं। मवेशी चारे-पानी के अभाव में मरने लगते हैं। खेती करने वाले लोगों का रोजगार छिन जाता है।

लोग भोजन, पानी और रोजगार की तलाश में बच्चों के साथ बहुत दूर अनिश्चित यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं।

सूखे से निपटने के लिए निम्नलिखित उपाय किया जा सकता है –

(i) मोटे अनाज पैदा करके, गहरी जुताई करके मृदा की नमी को संजोकर, बाँधों के पीछे पानी रोककर सूखे से एक सीमा तक निपटा जा सकता है।

(ii) सूखा सहन करने वाली फसलें जैसे कपास की PRS-72 मूंग की पूसा वैसाखी आदि बोकर सूखे के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

(iii) वर्षा की एक-एक बूंद को संग्राहित करके सूखे से निपटा जा सकता है।

(iv) सिंचाई की नहरों को पक्का करके पानी को संरक्षित किया जा सकता है।

(v) खेतों की ऊँचाई मेड़ बनाकर, सीढ़ीदार खेत बनाकर और खेतों कि किनारों पर मेड़ लगाकर वर्षा के पानी का अधिकतम उपयोग किया जा सकता है।

Also Read –

Leave a Comment