अनेकार्थी शब्द (Anekarthi Shabd in Hindi Grammar) – हिंदी व्याकरण

आज के इस आर्टिकल में आप Hindi Grammar के एक महत्वपूर्ण चैप्टर अनेकार्थी शब्द (Multiple Words) के बारे में पढ़ सकते हैं।

हमने अपने पिछले हिंदी व्याकरण के आर्टिकल में पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द के बारे में पढ़ा था।

दोस्तों, इस आर्टिकल में हम अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं और अनेकार्थी शब्द के उदाहरण आदि के बारे में आप पूरी जानकारी पढ़ेंगे।

आप पूरी आर्टिकल को पढ़ने के बाद कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमे जरूर बताये की आपको यह आर्टिकल कैसा लगा।

Anekarthi Shabd (अनेकार्थी शब्द) –

Anekarthi Shabd

परिभाषा – जिस शब्द का एक से अधिक अर्थ होता है, उसे ‘अनेकार्थी शब्द’ कहते हैं। अनेकार्थी शब्द को अनेकार्थवाची शब्द या अनेकार्थक शब्द भी कहते हैं।

उदाहरण –

अज – दशरथ के पिता, ब्रहा, ईश्वर, जीव, बकरा।

अर्क – सूर्य, आक का पौधा, निचोड़ा हुआ रस।

अर्थ – अभिप्राय, धन, कारण, लिए।

अलि – भौंरा, बिच्छू।

अंक – संख्या, चिन्ह, गोद, संकेत।

अन्तर – भीतर, बीच, दुरी, भेद, ह्रदय, बाकी।

अम्बर – वस्त्र, आकाश, अभ्र्क।

आम – आम का फल, सर्वसाधारण, मामूली।

उत्तर – एक दिशा, जवाब, पीछे।

कनक – सोना, धतूरा।

कर – हाथ, टैक्स, किरण, सूर्य, हाथी की सूड़ की नोक।

कल – मशीन, चैन, आगे-पीछे का दिन।

काल – मृत्यु, समय, यमराज, अकाल।

खग – पक्षी, तीर, हवा, ग्रह।

गुरु – कला, शिक्षक, भारी, बड़ा।

घन – बादल, हथौड़ा, गहरा, संख्या के वर्ग में उसी का एक बार और गुणा।

चपला – बिजली, लक्ष्मी।

चक्र – पहिया, चाक, चकवा, सेना।

ज्येष्ठ – बड़ा, श्रेष्ठ, जेठ का महीना, पति का बड़ा भाई।

दल – पत्ता, समूह।

नाक – नासिका, प्रतिष्ठा, स्वर्ग।

पय – पानी, दूध।

पयोधर – बादल, गन्ना, पर्वत।

मान – सम्मान, नाप, तौल, रूठना, घमंड।

वर्ण – अक्षर, जाति, रंग।

अग्र – आगे, पहले, अगुआ, मुख्य, सिरा, श्रेष्ठ।

पक्ष – तरफ, पंख, पखवाड़ा।

विधि – कानून, तरीका, ब्रहा, भाग्य, ईस्वर।

सोना – नींद में सोना, एक मूल्यवान धातु।

कुल – समुदाय, वंश, वर्ग, योग।

तारा – नक्षत्र, आँख की पुतली, बाली की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री।

पत्र – पत्ता, चिठ्ठी, पंख।

Final Thoughts – 

इस आर्टिकल में आपने हिंदी व्याकरण के चैप्टर अनेकार्थी शब्द (Anekarthi Shabd) के बारे में पढ़ा। जिसमे आपने इसका परिभाषा और उदाहरण आदि के बारे में पढ़ा।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन सोशल मीडिया साइट्स पर भी शेयर कर सकते हैं।

आप यह हिंदी व्याकरण के भागों को भी पढ़े –



Leave a Comment